जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ वेल्यूज पर काम करते हुए बदलते दौर से परे स्वयं को संस्कारित करना जरूरी है। ये कहना है पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की को-चेयरपर्सन रूपल पोद्दार को। वे शनिवार को अंतर्राष्ट्रिय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कॉलेज में महिलाओं के विकास पर आयोजित वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पहले सम्मान देने का भाव रखें, स्वयं को स्वतः ही सम्मान मिल जाएगा। उन्होंने महिलाओं को आगे बढने के लिए कहा कि चर्चा समाधान पर करें ना कि समस्या पर। उन्होंने हर फील्ड में महिलाओं के लिए वर्तमान में पर्याप्त अवसर होने की बात कही। इस अवसर पर पोद्दार ने संस्थान की ओर से महिला स्टूडेंट्स एवं फैकल्टी के लिए किए जाने वाले विशेष कार्यक्रमों, स्कॉलरशिप योजनाओं समेत अन्य जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से बच्चों के लिए ऑल्ड होम विजिट, एन्वायरमेंट कनेक्ट जैसे विभिन्न आयोजनों के जरिये उन्हें वास्तविक जीवन से जोडा जाता है, जिससे उनमें समझ का विकास हो सके। इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार, डॉ. प्रवीण गोस्वामी, डॉ. मीनू मंगल समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।