जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी की ओर से जयपुर डिजायन वीक 2026 का आयोजन चार अप्रेल से शुरू हुआ, “मेक इट मैक्स” थीम पर होने वाले इस आयोजन में डिजाइन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे। यूनिवर्सिटी के डिजाइन डिपार्टमेंट हैड ए बालासुब्रमण्यम ने बताया कि डिजायन वीक के अंतर्गत क्रिएटिविटी और इनोवेशन का अद्भूत संगम देखने को मिल रहा है। इस दौरान डिज़ाइनर चंद्रशेखर भेड़ा ने एक स्टैंड-अप कॉमेडी सेशन “भेड़ा फ्राई” शुरू किया। इससे पूर्व सप्ताह की शुरुआत एक हाई-प्रोफ़ाइल कीनोट और वर्कशॉप के साथ हुई, जिसे कई पुरस्कार जीत चुके एनिमेटर सुरेश एरियत ने प्रस्तुत किया। उन्होंने डिज़ाइन के छात्रों के साथ अपने करियर के अनुभव साझा किए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन (अहमदाबाद) के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक चटर्जी ने ‘ जवाजा’ नामक एक विचारोत्तेजक पुस्तक का विमोचन किया, जो डिज़ाइन और कारीगरों के कल्याण के बीच के जुड़ाव को उजागर करती है। आयोजन में डिजाइन एक्सपर्ट अपने मोटिवेशनल सत्र में डिजायन फील्ड में सक्सेस के टिप्स भी देंगे। सुब्रमण्यम ने बताया कि इस आयोजन के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में नामचीन डिजाइनर शामिल होंगे जो डिजाइन के विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे एवम नवाचारों से रूबरू करवाएंगे। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर विजय शेखर चेलबाइना ने बताया कि डिजाइन वीक देश दुनिया में डिजाइन के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का एक संगम है, जिसमें प्रतिष्ठित डिजाइनर शामिल होते हैं एवं डिजाइन क्षेत्र के नवाचारों से स्टूडेंट्स को रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है। यह डिजाइन फील्ड में आयोजित जयपुर में अपनी तरह का सबसे बेहतर आयोजन होता है।