जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की शिक्षिका डॉ. सीमा दाधीच द्वारा लिखित पुस्तक व्यावसायिक अर्थशास्त्र का सोमवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बेरवा ने अपने सरकारी आवास पर विमोचन किया । इस अवसर पर डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने पुस्तक लेखक डॉ.सीमा दाधीच की पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा की यह पुस्तक देश के समस्त विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम के क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित होगी। वाणिज्य विषय में इस पुस्तक से पाठ्य सामग्री में लाभ मिलेगा।डॉ. सीमा दाधीच की अब तक विभिन्न विषयों पर चार पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। यह पुस्तक देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम में शामिल है। डॉ. दाधीच के शिक्षा क्षेत्र में कई शोध पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, साथ ही डॉ. दाधीच को शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में कई सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।