मुंबई , दिव्यराष्ट्र//: भारत के प्रतिष्ठित उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड क्रॉम्पटन को वैश्विक स्वतंत्र मार्केट रिसर्च कंपनी यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल ने इसे दुनिया का नंबर 1 सीलिंग फैन ब्रांड घोषित किया है। यह उपलब्धि क्रॉम्पटन को उन चुनिंदा भारतीय ब्रांड्स में शामिल करती है, जिन्होंने न केवल घरेलू बाजार में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नए मानक स्थापित किए हैं।
85 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ, क्रॉम्पटन का सफर भारतीय नवाचार की प्रगति को दर्शाता है। देश के करोड़ों घरों में भरोसे का प्रतीक बन चुके इस ब्रांड ने प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और डिज़ाइन के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित किए हैं। भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता, मजबूत विनिर्माण ढांचा और उपभोक्ताओं की जरूरतों की गहरी समझ क्रॉम्पटन की वैश्विक सफलता का आधार है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए क्रॉम्पटन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री प्रोमीत घोष ने कहा,
“मुझे अत्यंत गर्व है कि भारतीय उपभोक्ताओं की पीढ़ियों द्वारा भरोसेमंद माने जाने वाला क्रॉम्पटन आज दुनिया का नंबर 1 सीलिंग फैन ब्रांड बना है। यह उपलब्धि सिर्फ कैटेगरी लीडरशिप तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाती है। यह हमारे अतीत के साथ-साथ क्रॉम्पटन 2.0 के ज़रिये भविष्य की ओर बढ़ते हमारे बदलाव को भी दर्शाती है। बहुत कम भारतीय ब्रांड इस स्तर की वैश्विक पहचान हासिल कर पाए हैं और हम ‘मेड इन इंडिया’ की अपनी मजबूत नींव के साथ वैश्विक विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल का यह प्रमाणन विस्तृत शोध पर आधारित है, जिसमें वैश्विक खुदरा यूनिट बिक्री के आधार पर (कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान) सीलिंग फैन ब्रांड्स का मूल्यांकन किया गया। इस अध्ययन में यूरोमॉनिटर के पासपोर्ट डेटाबेस, व्यापक डेस्क रिसर्च, कंपनी के खुलासे और उद्योग विशेषज्ञों के साक्षात्कार शामिल थे।