• कंपनी के पास पांच भारतीय शहरों और दुबई में 180+ प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो है
• डेवलपमेंट ऑफिस लोअर परेल में स्थित है
मुंबई, दिव्यराष्ट्र*: कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड ने मुंबई में अपने डेवलपमेंट ऑफिस का उद्घाटन किया, जिससे पश्चिमी भारत में उसकी मौजूदगी और बढ़ गई है। कासाग्रैंड दक्षिण भारत का एक जाना-माना रेजिडेंशियल ब्रांड है। 1 जनवरी, 2017 से 30 जून, 2025 के दौरान चेन्नई के रेजिडेंशियल सेक्टर में यह सबसे बड़ा डेवलपर रहा है। (सोर्स: सीबी आरई रिपोर्ट)।
ऑफिस का उद्घाटन मशहूर भारतीय राजनेता शाइना एनसी ने किया। इस दौरान कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण एमएन और सीनियर मैनेजमेंट टीम भी मौजूद थी। ऑफिस का पता है- 11वीं मंजिल, टावर बी, पेनिनसुला बिजनेस पार्क, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, मुंबई – 400 013।
2003 में शुरू हुई कासाग्रैंड कंपनी तय समय सीमा के भीतर बेहतरीन प्रोडक्ट देने पर फोकस करती है। कंपनी कासाग्रैंड ब्रांड के तहत लग्जरी, मिड-रेंज और किफायती कैटेगरी में अपार्टमेंट और इंडिपेंडेंट विला ऑफर करती है। रियल एस्टेट सेक्टर में 22 साल के अनुभव के साथ, कासाग्रैंड के पास चेन्नई, बेंगलुरु, कोयंबटूर, हैदराबाद, पुणे जैसे पांच प्रमुख भारतीय शहरों और दुबई में 180 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स और 8.8 करोड़ स्क्वायर फीट से ज्यादा के डेवलपमेंट का मजबूत पोर्टफोलियो है।
यह उद्घाटन पश्चिमी भारत में कासाग्रैंड की मौजूदगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कंपनी ने महाराष्ट्र में पहले ही अपर खराड़ी के पास अपने चल रहे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘कासाग्रैंड कैलेडियम’ के जरिए कदम रख दिया है। मुंबई का यह ऑफिस राज्य में कंपनी के कामकाज को मजबूती देगा। इससे कंपनी महाराष्ट्र के घर खरीदारों को उसी क्वालिटी और वादे के साथ बेहतर सर्विस दे पाएगी, जिसके लिए दक्षिण भारत में कासाग्रैंड ब्रांड जाना जाता है।
इस मौके पर कासाग्रैंड प्रीमियर बिल्डर लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण एमएन ने कहा, “मुंबई में हमारे नए डेवलपमेंट ऑफिस का उद्घाटन हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि इस विस्तार से पार्टनर्स, कंसल्टेंट्स और स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी, साथ ही इस क्षेत्र में हमारे कामकाज में भी तेजी आएगी। इसके अलावा, हमारा मानना है कि मुंबई में ऑफिस खोलना महाराष्ट्र के प्रति कासाग्रैंड का लॉन्ग टर्म कमिटमेंट और पश्चिमी भारत की ग्रोथ पर हमारे भरोसे को दिखाता है। पुणे में हमारा प्रोजेक्ट पहले से चल रहा है और मुंबई हमें पश्चिमी भारत के रियल एस्टेट मार्केट को गहराई से समझने के लिए एक बेस देगा। हम घर खरीदारों को वही क्वालिटी और भरोसा देने की कोशिश करेंगे जो दक्षिण भारत में पिछले दो दशकों से हमारी पहचान रही है।”