दिव्यराष्ट्र, जयपुर: बाथ और वेलनेस सॉल्युशन तैयार करने वाली कंपनी गैडॉट ने ‘डिजाइन अनफिल्टर्ड’ के जयपुर एडिशन में हिस्सा लिया और राजस्थान की निर्माण क्षमता एवं प्रीमियम डिजाइन के बढ़ते चलन पर ध्यान केंद्रित किया।
राजस्थान के भिवाड़ी में अपनी निर्माण इकाई के साथ गैडॉट राज्य के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम से उभर रही डिजाइन-केंद्रित बाथ और वेलनेस कंपनियों की एक नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है। जयपुर प्लेटफॉर्म पर उसकी मौजूदगी ने पूरे राजस्थान के आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनरों के साथ गहरे जुड़ाव का संकेत दिया, जो हॉस्पिटैलिटी, हेरिटेज और हाई-एंड रेजिडेंशियल परियोजनाओं से जुड़े हुए हैं।
डिजाइन अनफिल्टर्ड के जयपुर एडिशन ने उभरते शहरों में कॉन्टेक्स्टुअल आर्किटेक्चर और बदलती मटीरियल पसंद पर चर्चा करने के लिए रीजनल डिजाइन प्रैक्टिशनर्स, मटीरियल कंसल्टेंट्स और प्रोजेक्ट लीडर्स को एक मंच पर लाने में मदद की। गैडॉट के लिए, इस प्लेटफॉर्म ने डिजाइन संबंधित बातचीत को सीधे स्थानीय उत्पादन ताकत से जोड़ने का मौका दिया।
गैडॉट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विनय जैन ने इस अवसर पर कहा, ‘भिवाड़ी में हमारी उत्पादन इकाई के साथ, राजस्थान हमारे परिचालन के लिए केंद्र बना हुआ है। जयपुर के डिजाइन डायलॉग का हिस्सा बनने से स्थानीय निर्माण और आर्किटेक्चरल कम्युनिटी के बीच संबंध मजबूत हुआ है, जो इस क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा।’
उद्योग के जानकारों का मानना है कि जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जैसे शहरों में प्रीमियम बाथ और वेलनेस सॉल्युशन की मांग बढ़ रही है जिसकी वजह बुटीक हॉस्पिटैलिटी में तेजी, लग्जरी घरों और हेरिटेज रिनोवेशन हैं। जैसे-जैसे इन बाजारों में डिजाइन की चाहत बढ़ रही है, स्थानीय स्तर पर बने, गुणवत्तायुक्त सॉल्युशन की भूमिका और स्पष्ट होती जा रही है।
गैडॉट का दृष्टिकोण प्रिसिजन इंजीनियरिंग को आधुनिक डिजाइन सुंदरता के साथ जोड़ने पर फोकस करता है और खुद को प्रदर्शन, मटीरियल इंटीग्रिटी और विशेष अनुभव के केंद्र में रखता है।
अपनी डिजाइन अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाकर राजस्थान ने औद्योगिक पहुंच का दायरा बढ़ाया है। ऐसे में जयपुर के डिजाइन अनफिल्टर्ड जैसे प्लेटफॉर्म क्षेत्रीय निर्माण एवं वास्तुशिल्प नवाचार के बीच महत्वपूर्ण कनेक्टर के रूप में उभर रहे हैं।