चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 9 महीनों में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का निवेश आय के अतिरिक्त कंसोलिडेटेड रेवेन्यू (समेकित राजस्व) 24,625 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। समीक्षाधीन अवधि में निवेश आय समेत कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 36,891 करोड़ रुपये और कंसोलिडेटेड कर पश्चात लाभ (पीएटी) 137 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में निजी जीवन बीमा उद्योग की गति को पीछे छोड़ते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”)ने नए बिजनेस (इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम) में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 6,396 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे प्राइवेट मार्केट शेयर 53 आधार अंक बढ़कर 9.8 प्रतिशत पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि हुए एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी को पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में एक्सिस मैक्स लाइफ का इंडीविजुअल रीन्यूअल प्रीमियम 17 प्रतिशत बढ़कर 15,551 करोड़ रुपये रहा। इससे कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम 18 प्रतिशत बढ़कर 25,195 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अतिरिक्त, समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का न्यू बिजनेस मार्जिन 23.6 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 21.9 प्रतिशत था। लाभ का मानक माना जाने वाला वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (वीएनबी) सालाना आधार पर 30 प्रतिशत ज्यादा रहा। प्रोडक्ट मिक्स में सुधार से यह संभव हुआ है। एक्सिस मैक्स लाइफ रिटेल प्रोटेक्शन सेल्स के मामले में उद्योग में अग्रणी है और कंपनी ने प्रोटेक्शन और सेविंग्स कैटेगरी, दोनों में ऑनलाइन मार्केट में अपनी नेतृत्वकारी स्थिति को बनाए रखा है।
एक्सिस मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुमित मदान ने कहा,‘चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में एक्सिस मैक्स लाइफ के प्रदर्शन से अनुशासन एवं निरंतरता के साथ लागू की गई सटीक रणनीति की ताकत नजर आती है। हमने निजी जीवन बीमा उद्योग को पीछे छोड़ते हुए दोहरे अंकों में विकास दर्ज किया है और टॉप 10 बीमाकर्ताओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी के रूप में उभरे हैं। साथ ही हमने सेक्टर में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया है। यह विकास इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम और वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस की मजबूती से संभव हुआ है। इसे विभिन्न प्रोप्रिएटरी चैनल्स में व्यापक विस्तार से भी मदद मिली है।’