जयपुर, दिव्यराष्ट्र/। तिलक टी टी कॉलेज में मंगलवार को मोटिवेशन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।प्राचार्य डॉ अबिदा परवीन ने बताया कि इस अवसर पर मोटिवेशन एवं जागरूकता की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए नीरू शर्मा ने बताया कि बदलते परिवेश में कैसे सतर्क और सावचेत रहे इस बारे मे जानकारी दी गई। नीरू शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज़िंदगी में हर इंसान एक ऐसे दौर से गुजरता है जहाँ उसे लगता है कि अब आगे बढ़ना मुश्किल है। हालात, जिम्मेदारियाँ, असफलताएँ और लोगों की बातें—सब मिलकर हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करने की कोशिश करती हैं। लेकिन याद रखिए, मुश्किलें आपको तोड़ने नहीं आतीं, बल्कि आपको मजबूत बनाने आती हैं।
असफलता कोई अंत नहीं है। असफलता तो एक संकेत है कि आप कोशिश कर रहे हैं। जो लोग कोशिश नहीं करते, वही असफल नहीं होते—और वही कभी सफल भी नहीं होते। अगर आज आप गिर गए हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप हार गए हैं। इसका मतलब है कि आपको फिर से उठने का मौका मिला है।
इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और इस अवसर पर कॉलेज के सभीशिक्षक मौजूद रहे।