अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के घर और अपनेपन की अंतरंग कहानी के साथ।
मुंबई , दिव्यराष्ट्र:/ कुछ घर दीवारों और खिड़कियों से बनते हैं। वहीं कुछ घर हंसी-खुशी, यादों, देर रात की बातचीत और अपनेपन के सुकून से आकार लेते हैं। एशियन पेंट्स ‘वेयर द हार्ट इज़’ सीज़न 9 का पहला एपिसोड एक ऐसी जगह की झलक दिखाता है जो बेहद निजी है।यह है मुंबई के मढ़ आइलैंड के एक शांत कोने में बसे अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के स्पेनिश स्टाइल का विला।
दो बंगलों को बहुत सोच-समझकर मिलाकर एक बनाया गया है। लगभग दो दशकों में यह घर परिवार के साथ-साथ विकसित हुआ है, बदलते परिवेश में ढल गया है और अब एक ऐसे स्थान के रूप में तब्दील हो गया है जो पूरी तरह से उन्हें अपना लगता है।
“यह घर हमारे लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहा है। यह कहते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं,” अर्चना ने एपिसोड में बताया। मढ़ आइलैंड के शांत और मनमोहक वातावरण में, पेड़ों और खुले आसमान से घिरा यह घर न केवल उनकी जीवनशैली बल्कि उनके पूरे जीवन को ही आकार दे चुका है। “हमारी शुरुआत यहीं से हुई थी और मुझे लगता है कि यह हमारे लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ है। मेरा मानना है कि अगर हम इस घर में नहीं आते तो हम बिल्कुल अलग इंसान होते।”
घर के केंद्र में बड़ा-सा लिविंग रूम है, जो कहानियों से भरा एक अनोखा स्थान है। “इस लिविंग रूम में ने सैकड़ों लोगों को होस्ट किया है। मेरे बच्चों ने यहां म्यूज़िकल नाइट्स की हैं। दरअसल इस रूम में एक ऊंचा प्लेटफॉर्म है और वो हमारे लिए एक स्टेज का काम करता है।”अर्चना बताती हैं, “इस कमरे का सबसे सुकून भरा कोना ‘मेमोरी वॉल’ है, जो परिवार की तस्वीरों से सजी है। यह दीवार एशियन पेंट्स निलया आर्क के हल्के लाइम पेंट के साथ बनाई गई और सच कहूं तो यह डेकॉर से कहीं ज़्यादा एक भावनात्मक लगाव का एहसास कराती है।” अर्चना कहती हैं, ‘यह दीवार बहुत सुकून देती है। मुझे इससे प्यार हो गया है और मैं घर में ऐसी और भी दीवारें बनवाना चाहती हूं।'”
यह घर दो मंजिल का है, जिसमें निचले फ्लोर पर बड़े बेटे आर्यमन का कमरा और दादा-दादी के कमरे हैं। ऊपरी मंज़िल पर अर्चना का ऑफिस, मास्टर बेडरूम और छोटे बेटे आयुष्मान का कमरा है, जो बालकनियों की तरफ़ खुलते हैं। यहां से नीचे गार्डन का सुंदर नज़ारा दिखता है, जिससे पूरे घर में जैसे प्रकृति का एक स्पर्श बना रहता है।
अर्चना और परमीत का बेडरूम स्वाभाविक रूप से घर का भावनात्मक केंद्र बन गया है। “यहां वास्तव में परिवार रहता है, चाहे वह खुशी और हंसी हो या कभी-कभी आंसू।”अर्चना मुस्कुराते हुए कहती हैं। शांत ग्रे रंगों में सजा यह कमरा, जिसमें ये बेड कमरे का मुख्य आकर्षण है। इसमें दो ख़ास सुविधाएं भी हैं- एक छिपा हुआ माइक्रोवेव और एक पर्सनल स्नैक स्टेशन। इससे यह बात साबित हो जाती है कि सुविधा हमेशा परफेक्शन से पहले आती है।
परमीत, जिन्होंने घर के एंग्लो-स्पेनिश स्वरूप को बनाए रखने पर बहुत ध्यान रखा है, बाहरी हिस्से के बारे में गर्व से बात करते हैं। “इस घर की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक इसका बाहरी हिस्सा है – वास्तुकला, पेड़-पौधे, पेर्गोला। सब कुछ हमारे स्पेनिश स्टाइल के थीम के साथ मेल खाता है। सौभाग्य से मैं एशियन पेंट्स अल्टिमा का उपयोग कर रहा हूं और यह 22 साल से टिका हुआ है। यह कोई मजाक नहीं है।”
अर्चना की दर्शकों के लिए सलाह दिल को छूने वाली और सरल है, “अगर कोई परिवार घर बना रहा है, तो उसे प्यार, लगन और अपनी पसंद के अनुसार बनाएं। आराम के मामले में बिल्कुल भी समझौता न करें। और ढेर सारे पौधे लगाएं; यही तो हमारे लिए घर को बहुत खास और खूबसूरत बनाता है।”