दिव्यराष्ट्र, मुंबई: भारत में क्रिकेट महज़ एक खेल नहीं, बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। यह लोगों को गौरव, उम्मीद और उत्साह के साथ एकजुट रखता है। एकजुटता की इसी भावना के मद्देनजर एशियन पेंट्स ने लॉन्च किया है एशियन पेंट्स रंग दे इंडिया क्रिकेट एंथम। यह एक ऐसी अभिव्यक्ति है, जो संगीत के ज़रिए उन रंगों, भावनाओं और एकता की खुशियां मनाती है जिसे क्रिकेट हर भारतीय घर में भरता है।
घर मिनी स्टेडियम में बदल जाते हैं और बालकनियों नारों से गूंज उठती हैं। यह एंथम मैच के दौरान की खुशी और जोश को दर्शाता है। यह हर पीढ़ी, वर्ग, क्षेत्र, भाषा और परंपरा के फैन्स को एक साथ बांधता है।
एशियन पेंट्स और क्रिकेट, दोनों ही भारत के पलों और यादों में रंग भरते हैं। साथ मिलकर वे एक मजबूत भावनात्मक लगाव बढ़ाते हैं जो 1.4 अरब दिलों को एक साथ जोड़ता है।
एशियन पेंट्स ने रंगों के ज़रिए और फैन्स को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ होने वाले घरेलू क्रिकेट के आधिकारिक कलर पार्टनर के रूप में अपने जुड़ाव को लगातार मज़बूत किया है। यह एंथम ब्रांड के इस विश्वास को दर्शाता है कि रंग भावनाओं की अभिव्यक्ति है और एक ऐसी शक्ति है जो लोगों को करीब लाती है।
‘रंग दे – मोहे जीत के रंग में रंग दे’ की धुन क्रिकेट की उस भावना, रंग और रोमांच को एक साथ पिरोती है, जिसे एशियन पेंट्स सेलिब्रेट करता है।
ऊर्जा से भरपूर यह एंथम सुनने के साथ-साथ महसूस करने के लिए बनाया गया है। यह आकर्षक, उत्साहवर्धक और गर्व से भरा है, ठीक वैसे ही जैसे मैच के दौरान भावनाएं होती हैं। इसका संगीत समीर उद्दीन ने तैयार किया है और इसे सुनिधि चौहान और विशाल ददलानी ने गाया है। उनकी दमदार और जोशीली आवाज़ें एंथम को यादगार बनाती हैं। यह एक ऐसा एंथम है जिसे फैन्स मैच के दौरान गुनगुनाएंगे, मैच देखने के दौरान बजाएंगे और मैच खत्म होने के काफी समय बाद भी
याद रखेंगे। इस तरह से यह भारत के क्रिकेट सेलिब्रेशंस का एक अभिन्न हिस्सा बन जाएगा।
यह चलचित्र उन विशेष क्षणों, परंपराओं और यादों को दर्शाती है, जो भारत में क्रिकेट को जीवन का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं। यह देश के हर कोने से क्रिकेट फैन्स को सेलिब्रेट करती है। यह दिखाती है कि कैसे क्रिकेट क्षेत्र, उम्र और पृष्ठभूमि की सीमाओं को पार करते हुए लोगों को आपस में जोड़ता है। क्रिएटिव पार्टनर किन्नेक्ट के साथ मिलकर तैयार किया गया यह अभियान एक सामान्य खेल साझेदारी से कहीं आगे बढ़कर है। यह भारत की क्रिकेट भावना का उत्सव बन जाता है, जिसका उद्देश्य फैन्स के घरों और दिलों में बसना है।
इस अभियान के बारे में एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “क्रिकेट में यह अनोखी और मज़बूत क्षमता है कि वो क्षेत्रों और पीढ़ियों से परे पूरे भारत को एकजुट कर सकता है। एशियन पेंट्स में हम हमेशा मानते आए हैं कि रंग सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं होते, बल्कि वो इससे कहीं अधिक भावनाओं की अभिव्यक्ति होते हैं। रंगों के क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते, हम यह जानने का प्रयास करते रहते हैं कि रंग किस तरह से उन भावनाओं को जीवंत कर सकते हैं जिन्हें अक्सर शब्दों में बयां करना असंभव होता है। यह एंथम उन भावनाओं के प्रति हमरा सम्मान
है, जो क्रिकेट लाखों भारतीय घरों में जगाता है।”
एंथम के बारे में किन्नेक्ट के सीसीओ नेविल शाह ने कहा, “एशियन पेंट्स के लिए, रंग कभी सजावट की वस्तु नहीं रहे हैं। रंग अपने आप में एक अर्थपूर्ण अभिव्यक्ति हैं। इंडिया होम क्रिकेट के कलर पार्टनर के रूप में एंथम बनाना काफ़ी स्वाभाविक लगा। क्रिकेट के इस सीजन में भारतीय घरों में प्रवेश करने का हमारा यही तरीका था, एक ब्रांड के रूप में नहीं, बल्कि उस भावना के उत्साह का जश्न मनाने वाले के रूप में जो यह खेल अपने साथ लाता है।”