सुनिधि चौहान और विशाल ददलानी का यह संगीतमय स्तुतिगान उन अनेक रंगों का
मुंबई , दिव्यराष्ट्र:/ भारत में क्रिकेट महज़ एक खेल नहीं, बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। यह लोगों को गौरव, उम्मीद और उत्साह के साथ एकजुट रखता है। एकजुटता की इसी भावना के मद्देनजर एशियन पेंट्स ने लॉन्च किया है एशियन पेंट्स रंग दे इंडिया क्रिकेट एंथम। यह एक ऐसी अभिव्यक्ति है, जो संगीत के ज़रिए उन रंगों, भावनाओं और एकता की खुशियां मनाती है जिसे क्रिकेट हर भारतीय घर में भरता है।
एशियन पेंट्स ने रंगों के ज़रिए और फैन्स को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ होने वाले घरेलू क्रिकेट के आधिकारिक कलर पार्टनर के रूप में अपने जुड़ाव को लगातार मज़बूत किया है। यह एंथम ब्रांड के इस विश्वास को दर्शाता है कि रंग भावनाओं की अभिव्यक्ति है और एक ऐसी शक्ति है जो लोगों को करीब लाती है।
ऊर्जा से भरपूर यह एंथम सुनने के साथ-साथ महसूस करने के लिए बनाया गया है। यह आकर्षक, उत्साहवर्धक और गर्व से भरा है, ठीक वैसे ही जैसे मैच के दौरान भावनाएं होती हैं। इसका संगीत समीर उद्दीन ने तैयार किया है और इसे सुनिधि चौहान और विशाल ददलानी ने गाया है। उनकी दमदार और जोशीली आवाज़ें एंथम को यादगार बनाती हैं। यह एक ऐसा एंथम है जिसे फैन्स मैच के दौरान गुनगुनाएंगे, मैच देखने के दौरान बजाएंगे और मैच खत्म होने के काफी समय बाद भी याद रखेंगे। इस तरह से यह भारत के क्रिकेट सेलिब्रेशंस का एक अभिन्न हिस्सा बन जाएगा।
इस अभियान के बारे में एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “क्रिकेट में यह अनोखी और मज़बूत क्षमता है कि वो क्षेत्रों और पीढ़ियों से परे पूरे भारत को एकजुट कर सकता है। एशियन पेंट्स में हम हमेशा मानते आए हैं कि रंग सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं होते, बल्कि वो इससे कहीं अधिक भावनाओं की अभिव्यक्ति होते हैं। रंगों के क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते, हम यह जानने का प्रयास करते रहते हैं कि रंग किस तरह से उन भावनाओं को जीवंत कर सकते हैं जिन्हें अक्सर शब्दों में बयां करना असंभव होता है। यह एंथम उन भावनाओं के प्रति हमरा सम्मान है, जो क्रिकेट लाखों भारतीय घरों में जगाता है।