1066 के माध्यम से एम्बुलेंस की रियल-टाइम ट्रैकिंग
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ अपोलो हॉस्पिटल्स ने पेश किया है कंप्यूटर-एडेड डिस्पैच ( सीएडी )—एक आधुनिक सिस्टम जिसे आपातकालीन सेवा को और भी सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए तैयार किया गया है। अब किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में बस 1066 डायल करते ही, आपके सबसे करीब मौजूद एम्बुलेंस तुरंत रवाना कर दी जाएगी। आज के दौर में जहाँ लोग अपने खाने और राशन की डिलीवरी पल-पल ट्रैक कर सकते हैं, ठीक उसी तरह की सुविधा और भरोसा अब अपोलो हॉस्पिटल्स आपातकालीन मेडिकल सेवाओं में भी ला रहा है।
इस सेवा को वाकई क्रांतिकारी बनाती है, एम्बुलेंस की लाइव ट्रैकिंग। जैसे ही इमरजेंसी कॉल रजिस्टर होती है, यह सिस्टम तुरंत एम्बुलेंस की पहचान कर उसे रवाना करता है और उसकी पल-पल की जानकारी देता है। मुश्किल घड़ी में मरीज़ और उनके परिवार को यह सटीक जानकारी न केवल अपडेट रखती है, बल्कि उन्हें मानसिक सुकून भी देती है।
कंप्यूटर-एडेड डिस्पैच में इंटेलिजेंट लोकेशन मैपिंग, ऑटोमेटेड एलोकेशन और केंद्रित तालमेल का उपयोग किया जाता है, ताकि एम्बुलेंस पहुंचने के समय को कम किया जा सके और कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सके। यह सुनिश्चित करता है कि ज़रूरत के समय, जब हर एक सेकंड कीमती होता है, तब मरीज़ तक सही समय पर चिकित्सा सहायता पहुँच सके।
इस पहल के साथ, अपोलो हॉस्पिटल्स अत्याधुनिक तकनीक के ज़रिए विश्व स्तरीय आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत कर रहा है।