नागौर , दिव्यराष्ट्र:/ दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मटेरियल सॉल्यूशंस कंपनी और विविध क्षेत्रों में कार्यरत अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स ग्रामीण समुदायों को स्थायी जल आपूर्ति के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संरक्षण और प्रबंधन की पहलों के प्रति प्रतिबद्ध है। मारवाड़ मुंडवा और आसपास के गांवों में, जहां कभी पीने के पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ता था, अंबुजा सीमेंट्स ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (आरआरडब्ल्यूएचएस) की शुरुआत कर स्वच्छ जल को घर-घर तक पहुंचाया है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में प्रत्यक्ष सुधार हुआ है।
समुदाय-केंद्रित प्रयासों के तहत अंबुजा सीमेंट्स ने 3,410 से अधिक घरों में आरआरडब्ल्यूएचएस की स्थापना करवाई है, जिससे लगभग 555 लाख लीटर सुरक्षित पेयजल का भंडारण सुनिश्चित हुआ है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने 47 सामुदायिक स्तर के आरआरडब्ल्यूएचएस यूनिटों के निर्माण में सहयोग किया, जिससे क्षेत्र की जल भंडारण क्षमता में लगभग 20 लाख लीटर की और वृद्धि हुई। हर घर में स्वच्छ पानी की उपलब्धता से महिलाओं पर पानी लाने का बोझ कम हुआ है, बालिकाओं की स्कूल वापसी संभव हुई है और 6,000 से अधिक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है।
जल सुरक्षा के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए, अंबुजा सीमेंट्स ने 140 पारंपरिक गांव तालाबों के पुनर्जीवन में भी सहयोग किया है। तालाबों की गहराई बढ़ाने जैसे कार्यों से वर्षा जल संरक्षण क्षमता में 1.14 लाख लीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। ये प्रयास अंबुजा सीमेंट्स की आत्मनिर्भर और सशक्त समुदायों के निर्माण तथा क्षेत्र में दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।