बूट्स हाइट्स से बदलेगा शहर का रियल एस्टेट चेहरा
बूट्स ने 150 अपार्टमेंट्स और ₹150 करोड़ के प्रोजेक्टेड रेवन्यू वाले “बूट्स हाइट्स” प्रोजेक्ट की घोषणा की
अलवर, दिव्यराष्ट्र/: अलवर के रियल एस्टेट परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी बूट्स ने शहर की पहली लग्ज़री हाई-राइज़ रेसिडेंशियल परियोजना ‘बूट्स हाइट्स-अरावली अपार्टमेंट्स’ का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। यह परियोजना न केवल अलवर में संगठित वर्टिकल लिविंग की शुरुआत है, बल्कि आधुनिक शहरी जीवनशैली की नई पहचान भी बनने जा रही है।
सूर्या नगर, अलवर में स्थित बूट्स हाइट्स को शहर की पहली प्रीमियम हाई-राइज़ रिहायशी परियोजना के रूप में प्रस्तुत किया गया है। बढ़ती आकांक्षाओं वाले परिवारों और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई यह परियोजना अलवर में अब तक उपलब्ध पारंपरिक आवासीय विकल्पों से कहीं आगे है।
बूट्स हाइट्स में 15-15 मंज़िलों की दो भव्य टावरों का निर्माण किया गया है, जिनमें प्रत्येक मंज़िल पर 5 अपार्टमेंट होंगे। इस प्रकार कुल 150 आधुनिक 2 और 3 बीएचके फ्लैट्स* उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परियोजना की शुरुआती कीमत ₹5,500 प्रति वर्ग फुट* रखी गई है, जबकि 6 महीनों के भीतर पजेशन का वादा इसे क्षेत्र की चुनिंदा ‘रेडी-टू-मूव’ लग्ज़री परियोजनाओं में शामिल करता है। इस प्रोजेक्ट से ₹150 करोड़ के प्रोजेक्टेड रेवन्यू की उम्मीद जताई गई है।
दिल्ली–अलवर रोड ( एसएच -25) पर स्थित बूट्स हाइट्स, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से मात्र 18 किलोमीटर* की दूरी पर है। साथ ही अलवर जंक्शन रेलवे स्टेशन, केंद्रीय बस डिपो और मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र जैसी अहम सुविधाओं से इसकी कनेक्टिविटी इसे निवेश और निवास, दोनों दृष्टियों से आकर्षक बनाती है। सूर्या नगर का शांत वातावरण और शहर के व्यावसायिक केंद्रों की नज़दीकी इसे आदर्श आवासीय पता बनाती है।
परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसके खुले अरावली व्यू, बड़े बालकनी स्पेस, विशाल खिड़कियां और आकर्षक फसाड डिज़ाइन हैं, जो अलवर की स्काईलाइन को एक नया आयाम देंगे। लग्ज़री लाइफस्टाइल को परिभाषित करते हुए बूट्स हाइट्स में अलवर का सबसे बड़ा स्विमिंग पूल अत्याधुनिक क्लब हाउस, पिकलबॉल कोर्ट, फिटनेस और वेलनेस ज़ोन, इनडोर-आउटडोर रिक्रिएशन एरिया, लैंडस्केप्ड गार्डन, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किए गए हैं।
सुरक्षा के मोर्चे पर भी परियोजना पूरी तरह सुसज्जित है, जिसमें 24×7 मैनड सिक्योरिटी, एडवांस सर्विलांस सिस्टम, कंट्रोल्ड एंट्री-एग्ज़िट और आधुनिक फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
परियोजना के लॉन्च पर बूट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक राय ने कहा,
अलवर में होमबायर्स की सोच तेज़ी से बदल रही है। लोग अब सिर्फ घर नहीं, बल्कि बेहतर डिज़ाइन, सुविधाएं और एक संपूर्ण जीवनशैली चाहते हैं। बूट्स हाइट्स को इसी सोच के साथ विकसित किया गया है, ताकि अलवर में भी वह लग्ज़री अनुभव उपलब्ध हो सके, जो अब तक केवल मेट्रो शहरों तक सीमित था।”
एक नज़र में बूट्स हाइट्स
* परियोजना नाम: बूट्स हाइट्स – अरावली अपार्टमेंट्स
* स्थान: सूर्या नगर, अलवर, राजस्थान
* कॉन्फ़िगरेशन: 2 और 3 बीएचके
* संरचना: 2 टावर | 15 मंज़िल | प्रति फ़्लोर 5 अपार्टमेंट
* कुल यूनिट्स: 150
* शुरुआती कीमत: ₹5,500 प्रति वर्ग फुट
* पजेशन: 6 महीने में
* अनुमानित राजस्व: ₹150 करोड़
बूट्स के बारे में
बूट्स एक इंजीनियरिंग-आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो देशभर में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में जटिल परियोजनाओं के सफल निष्पादन के लिए जानी जाती है। अब बूट्स अपने अनुभव और गुणवत्ता मानकों के साथ रेसिडेंशियल डेवलपमेंट क्षेत्र में कदम रखते हुए उभरते शहरों में लैंडमार्क प्रोजेक्ट्स विकसित कर रही है।