गुरूग्राम, दिव्यराष्ट्र: एअर इंडिया ने ऐलान किया कि इसने उज़बेकिस्तान एयरवेज़ के साथ नई कोडशेयर पार्टनरशिप के साथ अपने बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को और मजबूत बना लिया है। इस साझेदारी से भारत और मध्य एशिया के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो गई है। एअर इंडिया के चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, निपुण अग्रवाल ने कहाः “ताशकंद, पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक यात्रा के मुख्य गंतव्य के रूप में उभर रहा है, ऐसे में यह साझेदारी हमें अपने मेहमानों को ज़्यादा विकल्प और सुविधाएँ प्रदान करने के साथ-साथ मध्य एशिया के साथ भारत के एयर लिंक्स को मज़बूत बनाने का अवसर प्रदान करती है।” उज़बेकिस्तान बोर्ड, जेएससी के चेयरमैन, शुखरात खुदायकुलोव ने कहाः उज़बेकिस्तान एयरवेज़, जेएससी और एअर इंडिया के बीच कोडशेयर एगीमेन्ट पर हस्ताक्षर करने से दोनों देशों के बीच एविएशन में आपसी सहयोग के नए मार्ग खुले हैं। यह हमारे अंतरराष्ट्रीय रूट नेटवर्क का विस्तार करने और हमारे यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’