– आयुष्मान खुराना के बच्चों को उनके वैम्पायर फिल्म को देखने की सबसे ज्यादा उत्सुकता
,मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ प्रेम, रहस्य और पौराणिकता का अनोखा संगम लिए ‘थामा’ एक अलग तरह की सुपरनैचरल रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में प्रेम की कहानी को एक अप्रत्याशित दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की पारंपरिक कहानी को आधुनिक और नए अंदाज में पेश करते हुए सुंदरता, असुरक्षा और ‘बीस्ट’ की अवधारणा को एक अलग तरीके से खोजा गया है।
‘थामा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर सोनी मैक्स पर शनिवार, 21 मार्च 2026 को रात 8 बजे देखना न भूलें।
इस मौके पर निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही आयुष्मान खुराना के साथ काम करना था। वे कहते हैं,
“शुरुआत से ही आयुष्मान मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे। आयुष्मान में एक स्वाभाविक भावनात्मक सच्चाई है, जिसकी वजह से दर्शक उनसे तुरंत जुड़ जाते हैं, चाहे कहानी कितनी भी अलग और कल्पनाशील दुनिया में क्यों न हो। हमें ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जो इस अनोखी कहानी को ईमानदारी और भावनात्मक गहराई के साथ पेश कर सके। आयुष्मान यह काम बेहद सहजता से करते हैं। असाधारण चीजों को भी सरल और करीब महसूस कराने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें इस भूमिका के लिए मनाना आसान हो गया। इस सुपरनैचरल रोमांस में वे एक अलग गर्माहट और विश्वसनीयता लेकर आते हैं।”
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना शहर में रहने वाले पत्रकार ‘आलोक गोयल’ की भूमिका निभा रहे हैं। उनका साधारण और नियमित जीवन ‘तड़का/तारिका’ (भूमिका – रश्मिका मंदाना) से प्रेम हो जाने के बाद पूरी तरह बदल जाता है।
‘थामा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स में स्त्री, रूही, भेड़िया, मुंज्या और स्त्री 2 जैसी फिल्में आ चुकी हैं।
‘मुंज्या’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।