शिमला, दिव्यराष्ट्र। विविध अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी लिमिटेड ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से बिलासपुर जिले के कनौन गांव के किसानों को स्थायी सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई है। धौंकोठी-पंजगैन वाटरशेड परियोजना के तहत 60 घन मीटर क्षमता वाला जल भंडारण टैंक बनाया गया है, जिससे पास के नाले और झरने से पानी संग्रह कर आसानी से सिंचाई की जा सकेगी। पहले स्थानीय किसानों को नाले से पानी खेतों तक पहुंचाने में काफी कठिनाई होती थी और पानी के भरोसेमंद भंडारण की सुविधा भी नहीं थी। इस वजह से खेतों की सिंचाई नियमित रूप से नहीं हो पाती थी। कनौन गांव के किसान प्रवीण कुमार ने लहसुन और अरबी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलें उगाना शुरू किया है और साथ ही 80 फलदार पेड़ भी लगाए हैं।