जयपुर , दिव्यराष्ट्र/ एनटीए द्वारा घोषित जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन के परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट राजस्थान केंद्रों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। यह उपलब्धि केवल आकाश राजस्थान के विभिन्न केंद्रों के क्लासरूम विद्यार्थियों से संबंधित है।
अब तक जाँचे गए परिणामों के अनुसार कुल एनटीए पर्सेंटाइल में:
2 विद्यार्थी ने 99.9 पर्सेंटाइल से अधिक,
20 से अधिक विद्यार्थियों ने 99.5 पर्सेंटाइल से उच्च,
60 विद्यार्थियों से अधिक ने 99 पर्सेंटाइल से उच्च स्कोर प्राप्त किया है।
संस्था के उपलक्ष्य गोयल ने फिजिक्स विषय में 100 पर्सेंटाइल, यथर्व अग्रवाल एवं वैभव उतरेजा ने 99.9+ परसेंटाइल प्राप्त कर संस्था की शिक्षा प्रणाली की सफलता को सिद्ध किया है।
यह परिणाम आकाश राजस्थान की मजबूत अकादमिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट प्रैक्टिस एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। नतीजों की जांच जारी है और इन आँकड़ों में और वृद्धि की संभावना है।
शिक्षा के गढ़ कोटा में आकाश का अभूतपूर्व परिणाम
राजस्थान के शैक्षणिक हब कोटा स्थित आकाश केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोटा केंद्र के अभी तक के सर्वश्रेष्ठ पर्सेंटाइल अर्जित किए हैं। 6 से अधिक क्लासरूम विद्यार्थियों ने 99+ से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए। कोटा केंद्र की अनुशासित कक्षा प्रणाली, गहन अभ्यास एवं निरंतर मूल्यांकन पद्धति ने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आकाश राजस्थान के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा,
“जेईई मेन जनवरी सेशन के परिणाम हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,वन टू वन केयर, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से साधारण विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। हमें विश्वास है कि आगामी प्रयासों में भी आकाश राजस्थान के विद्यार्थी और बेहतर परिणाम देंगे।”