जयपुर, दिव्यराष्ट्र/कोकून हॉस्पिटल, जयपुर ने इनर व्हील वुमेन्स क्लब एंड रोटरी क्लब, दौसा के साथ मिलकर महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सेशन में कोकून हॉस्पिटल की डॉ. अनुपमा गंगवाल और डॉ. पंखुड़ी गौतम, सीनियर कंसल्टेंट आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी साझा की। सत्र के दौरान महिलाओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए स्वस्थ दिनचर्या, समय पर जांच और जागरूकता के महत्व पर विशेष ज़ोर दिया गया। संवादात्मक रूप में आयोजित यह सत्र 50 से अधिक महिलाओं के लिए न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और आत्मविश्वासी बनाने में भी महत्वपूर्ण रहा।