जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर ने शुक्रवार को‘यूथ फॉर इंडिया2047’ श्रृंखला के अंतर्गत अपने 13वें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का विषय था – “एआई डिसरप्शन एंड ऑपर्च्युनिटीज: प्रिपेरिंग यूथ फॉर ग्लोबल चैलेंजेज़।”
उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष (डॉ.) सतीश पूनिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एआई एवं डेटा साइंस) तथा ‘एआई पावर्ड ई-कामर्स के लेखक रामगोपाल प्रजापत, और एजे कंसल्टिंग की सह-संस्थापक एवं मुख्य सलाहकार तथा एआईएस लिमिटेड की पूर्व सीएचआरओ जोशिता टंडन शामिल रहीं। इस अवसर पर जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक (अकादमिक) डॉ. प्रभात पंकज तथा निदेशक (प्रभारी), जयपुर, डॉ. दानेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।
स्वागत संबोधन देते हुए डॉ. प्रभात पंकज ने कहा, “अक्सर औपचारिक शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। जब विद्यार्थी सीधे क्षेत्र के विशेषज्ञों से संवाद करते हैं, तो शिक्षा अधिक प्रासंगिक और भविष्य उन्मुख बनती है।” इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों रामगोपाल प्रजापत और जोशिता टंडन ने अपने विचार साझा किए।
इसके बाद डॉ. दानेश्वर शर्मा ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात व्हेन हिस्टोरी मीट्स दायूनिफॉर्म: एनसीएंट लैंसस मॉर्डन आईपीएस रियलिटी विषय पर एक विशेष नेतृत्व सत्र आयोजित किया गया, जिसे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एवं ‘रूल्स टू रुल: एनसीएंट हिस्ट्री, मॉर्डन लेसन’ के लेखक प्रशांत आनंद ने संबोधित किया। इस सत्र में सभ्यतागत ज्ञान और समकालीन प्रशासनिक दायित्वों के बीच संबंध को रेखांकित किया गया।
मुख्य अतिथि (डॉ.) सतीश पूनिया ने अपने उद्बोधन में कहा, “ऐसे सम्मेलनों का वास्तविक प्रभाव इस बात में निहित है कि विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर प्रश्न करना, जुड़ना और सोचना प्रारंभ करें। इस स्तर पर नीति-निर्माण और उद्योग जगत की समझ उनके करियर दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में भूमिका को मूल रूप से परिवर्तित कर सकती है।” इस दौरान स्प्रिंगर नेचर और एक्सेल पब्लिशर द्वारा प्रकाशित संपादित पुस्तक “एआई डिस्ट्रप्शन एंड ऑपर्च्युनिटीज का औपचारिक विमोचन भी किया गया।
उद्घाटन सत्र का समापन डॉ. लोकेश विजयवर्ग्य, डीन (स्टूडेंट अफेयर्स), जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और वर्ष 2047 की वैश्विक चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
दोपहर बाद आयोजित प्लेनरी सत्र–I (यूथ आइकन सत्र) में फोर्ब्स 30 अंडर 30 (2025) में शामिल, फ्यूज़लेज इनोवेशंस के संस्थापक एवं केरल सरकार द्वारा नामित यूथ आइकन (2025) देवन चंद्रशेखरन तथा टीपी कैंपस प्लेसमेंट सेल, जयपुर के सीनियर डायरेक्टर अतुल कुमार शर्मा ने भाग लिया। इस सत्र में प्रारंभिक चरण के उद्यम निर्माण, फंडिंग के मार्ग और कैंपस से उद्योग तक के संक्रमण ढांचे पर चर्चा की गई।
दूसरे प्लेनरी सत्र में प्रसिद्ध अभिनेता एवं टेलीविजन होस्ट रणविजय सिंघा ने “ कोरेजी एंबीशन एंड कॉन्फिडेंस” विषय पर सेलेब्रिटी सत्र को संबोधित किया। वे एमटीवी रोडीज, एमटीवी स्प्लिट्सविला और शार्क टैंक इंडिया जैसे कार्यक्रमों के लिए जाने जाते हैं।
इसके अतिरिक्त समानांतर तकनीकी सत्रों और शोध-पत्र प्रस्तुतियों में प्रबंधन, वित्त, विपणन, उद्यमिता और सामाजिक विकास से संबंधित विषयों पर समीक्षित शोध प्रस्तुत किए गए।
पहले दिन का समापन शैक्षणिक एवं प्लेनरी सत्रों में सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।