स्पोर्ट्स कार्निवल के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, सेमीफाइनल की तस्वीर साफ
– बैडमिंटन में वर्सेटाइल-तालुका और लैंटर्न-प्राइमर्क के बीच भिड़ंत तय
– टेबल टेनिस में लैंटर्न लीजेंड्स विजेता, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 07 मार्च: जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में चल रहे जयपुर रीजनल चैप्टर के तत्वाधान में स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के दुसरे दिन खेले गए बैडमिंटन मैचों की जानकारी देते हुए, आशीष काला ने बताया कि प्राइमर्क सुपर किंग ने तालुका फाइटर्स को, जबकि तालुका फाइटर्स ने मंगल टाइटन को हराया। वहीं लैंटर्न लीजेंड्स ने एल्फेन रॉयल्स को और वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने भी एल्फेन रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। इन मुकाबलों ने सेमीफाइनल की तस्वीर साफ कर दी है और पहला सेमीफाइनल वर्सेटाइल वाइकिंग्स और तालुका फाइटर्स के बीच, जबकि दूसरे सेमीफाइनल लैंटर्न लीजेंड्स और प्राइमर्क सुपर किंग के बीच होगा। क्षितिज मनु ने बताया कि क्रिकेट में पहला मैच में लैंटर्न लीजेंड्स ने 8 विकिट से और एल्फेन रॉयल्स को हराया। दुसरे मैच के एक करीबी मुकाबले में प्राइमर्क सुपर किंग ने मंगल टाइटन को मात्र 7 रन से हराया। दिन के आखरी मैच में वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने लैंटर्न लीजेंड्स को 5 विकेट से हराया। इसके अलावा एक फ्रेंडली विमेन और किड्स क्रिकेट मैच भी खेला गया।
मनीष ठाकुरिया ने कहा कि टेबल टेनिस के मैचों के दौरान यंग टैलेंट और महिला एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। किड गर्ल्स कैटेगरी में, मंगल टाइटन्स की अपूर्वा मंगल विनर रहीं, जबकि अल्फेन रॉयल्स की दृष्टि जैन रनर-अप रहीं। किड बॉयज़ कैटेगरी में, प्राइमार्क सुपरकिंग्स की आराध्या मेहता ने टाइटल जीता, जबकि अल्फेन रॉयल्स की मानन अरोड़ा रनर-अप रहीं। विमेंस कैटेगरी में, अल्फेन रॉयल्स की रानू झमरिया ने विनर का टाइटल जीता, जबकि मंगल टाइटन्स की आस्था थोलिया रनर-अप रहीं। टीम कॉम्पिटिशन के फाइनल में लैंटर्न लेजेंड्स ने अल्फेन रॉयल्स को हरा कर ख़िताब अपने नाम करा। बेस्ट विमेन प्लेयर का अवॉर्ड रानू झमरिया को और बेस्ट मेन प्लेयर का अवॉर्ड शरद मैथल को मिला। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कार्निवाल के आखिरी दिन गोल्फ प्रतियोगिता रामबाग गोल्फ क्लब में और ट्रैक-फील्ड, फन रन तथा अवॉर्ड सेरेमनी सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी।