रेनबो स्टार्स ने जीता 5वां एजीईएस क्रिकेट टूर्नामेंट
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 21 मार्च 2026। जयपुर में आज उत्साह और खेल भावना के साथ फोर स्क्वेयर के सहयोग से एसोसिएशन ऑफ गारमेंट एक्सपोर्टर्स (एजीईएस), जयपुर द्वारा 5वें वार्षिक क्रिकेट इवेंट 2026 का आयोजन जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर किया गया। इस आयोजन में गारमेंट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री से जुड़े सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन दलपत लोढ़ा और राजीव दीवान के संरक्षण में हुआ और कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आरिफ कागज़ी एवं महासचिव मोनू करनानी उपस्थित रहे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया, इको वॉरियर्स – कप्तान: अखिलेश हर्षा (एम/एस कागज़ी एक्सपोर्ट्स); कुबेर वॉरियर्स – कप्तान: जितेंद्र सिंह शेखावत (एम/एस कुबेर इंडस्ट्रीज); लोढ़ा लायंस – कप्तान: शुभांक लोढ़ा (एम/एस लोढ़ा इम्पेक्स); रेनबो स्टार्स – कप्तान: देवेंद्र सिंह शेखावत (एम/एस रेनबो टेक्सफैब प्रा. लि.)। फ़ाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच, हिमांशु कांकरिया रहे; मैन ऑफ द सीरीज। हिमांशु कांकरिया टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर रघु राज राना, बेस्ट बैट्समैन अखिलेश हर्षा, बेस्ट फ़ील्डर जितेंद्र सिंह शेखावत रहे। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए व्यवसायियों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना तथा उद्योग में आपसी संबंधों को मजबूत करना रहा। इवेंट के मुख्य प्रायोजक फोर स्क्वेयर थ्रेड्स, जयपुर थे।