भुज, दिव्यराष्ट्र:/ दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) भारत के सबसे प्रतिष्ठित गंतव्यों के लिए मोटरसाइकल द्वारा एडवेंचर के ज़रिए एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म के नए दौर की शुरूआत कर रही है। गुजरात के रण उत्सव में अपने ऐतिहासिक दूसरे साल के साथ, टीवीएसएम ने कच्छ के रण को दर्शनीय ग्लोबल फेस्टिवल के रूप में पेश किया है, जो देश-विदेश के राइडरों को रण के सफेद तारों से जगमग रेगिस्तान और प्रतिष्ठित ‘रोड टू हैवन’ का अनुभव पाने के लिए अपनी ओर खींचता है।
हर्ष संघवी, उपमुख्यमंत्री, गुजरात ने कहा, ‘‘उद्योग जगत के लीडरों जैसे टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी भारत के एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म को सशक्त बनाने में मदद करती है।’’ ‘हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें मोटरसाइक्लिंग आधारित एडवेंचर के ज़रिए इस दृष्टिकोण का आगे बढ़ाने का अवसर मिला है, जो भारत के खजाने को विश्वस्तरीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करता है।’’ सुदर्शन वेनु, चेयरमैन, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा। पिछले साल फेस्टिवल के साथ पहली बार जुड़ने के बाद, इस संस्करण में 100 मोटरसाइकल प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। इनमें इटली और मैक्सिको जैसे देशों के राइडर भी शामिल थे।